पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के हाथो सम्मान पाकर प्रतिभावान बच्चे हुए गदगद

बिलासपुर । आज पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ज़िले की उन प्रतिभावान बच्चो से मिले और उन्हे सम्मानित किया जो 10 वी एवम 12वी में जिले में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।

कल 09 मई को छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा के परिणामों की घोषणा हुई जिसमें बिलासपुर की बेटी वेदांतिका शर्मा जो सेंट जोसेफ कांवेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती थी जिन्होंने 96% अंकों के साथ प्रदेश में पाँचवा स्थान हासिल किया है।

जिन्हे आज पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है,जिसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन एवं तैयारी करने के तरीक़े की जानकारी ली।

वही सकरी की रहने वाली प्रिया साहू ने 10 वी की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉपटेन में जगह बनायी है। प्रिया ने 97.33% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 9वा रैंक हासिल किया है।
रिया भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और IIT में पढ़ना चाहती हैं।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही बच्चियों से अपने पढ़ाई के तरीक़े को जारी रखने की सलाह दी है जिससे वो भविष्य में सफलता हासिल कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ आईपीएस अधिकारी उमेश गुप्ता ने भी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी एवं भविष्य की संभावनाओं के लिए गाइड किया।
उन्होंने बताया कि वे भी CG बोर्ड के 12वी परीक्षा में 2nd रैंक हासिल किया था और इस उपलब्धि को उन्होंने यूपीएससी में चयन होने तक जारी रखा । साथ ही दोनों टॉपर्स को भविष्य के लिए हर संभव गाइडेंस एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और अर्चना झा तथा डीएसपी मंजुलता उपस्थित रहे।