बिलासपुर
सांसद एवं एक्ट्रेस कंगना राणावत को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान सस्पेंड

न्यूज़ डेस्क। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान एक महिला सिपाही ने नव निर्वाचित सांसद एवम एक्ट्रेस कंगना राणावत को थप्पड़ मारी।
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार सीआईएस एफ के जवान कुलविंदर कौर ने दिल्ली आ रहीं सांसद कंगना रनौत को सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान थप्पड़ जड़ दी।
बताया जा रहा है कि कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना के दिए गए बयानों से नाराज थीं। क्योंकि उस वक्त महिला जवान की मां उस धरने में बैठी हुई थी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच टीम गठित कर दी गई है।वही कंगना दिल्ली पहुंच चुकी है।