Loading ...
बिलासपुर

शैलेंद्र नगर अमेरी में हनुमान चालीसा पाठ के 100 सप्ताह, महा आरती एवं प्रसाद वितरण

बिलासपुर। शैलेंद्र नगर अमेरी स्थित शिव हनुमान मंदिर में आज हनुमान चालीसा पाठ के 100 सप्ताह पूर्ण होने पर आज विधिवत सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। संकटमोचन राम भक्त हनुमान की महा आरती की गई। तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

शैलेंद्र नगर अमेरी में श्री शिव हनुमान मंदिर में निर्वात रूप से पिछले 100 सप्ताह से हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है जिसमें सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु शामिल होते आ रहे हैं। आज हनुमान चालीसा पाठ के 100 सप्ताह पूरे होने पर मंदिर के पुजारी सज्जन पंडित ने विशेष पूजा अर्चना की।

हनुमान चालीसा पाठ आयोजन समिति के प्रमुख शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शिव हनुमान मंदिर में लगातार निर्वाण रूप से प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कॉलोनी वासियों के अलावा आसपास के श्रद्धालु भी यहां प्रत्येक मंगलवार को पूजा अर्चना में शामिल होते हैं।

हनुमान चालीसा पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से बद्री प्रसाद गुप्ता, एस एल सोनी, संजय पांडे, रमेश श्रीवास, पालजी, पार्थ मैत्री,औरव पांडे,उषा वर्मा, रिया शर्मा, गीता अग्रहरि, शकुंतला सोनी, कुमकुम गोस्वामी, दीपाली डे, श्रीमती मिंकु मैत्री,समाप्ति मुखर्जी, कौशल्या देवी,निर्मला तिवारी, आस्था वर्मा,कार्तिक गोस्वामी, रामेश्वरी मानिक, सुभाष सिंनहा, अंशिका चौबे, खुशबू मैत्री,आदर्श वाजपेई के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।