Loading ...
बिलासपुर

बिजली की आंख मिचौली के खिलाफ़ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, बिजली दफ्तर का किया घेराव, हाथ में लालटेन लेकर किया बिजली दफ्तर के सामने प्रदर्शन

बिलासपुर। बिजली की आंख मिचौली से त्रस्त आमजनता की बढ़ते परेशानीयो को लेकर आज कांग्रेस ने बिजली ऑफिस का किया घेराव।

कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार घंटो बिजली गुल हो रही है फिर भी लोगो की बिजलियों के बिल अधिक आ रहे है। लोगों की दिक्कतें सुनने वाला कोई नही हैं।

बारिश लग रही है,किसानो की खेती का सीजन आ रहा है। किसान बिजली गुल होने से परेशान हैं। कांग्रेस कमेटी ने आम लोगों और किसानों को होने वाली समस्याओ को देखते हुए शुक्रवार को बिजली दफ्तर में हल्ला बोला।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तिफरा सीएसईबी मुख्यालय पहुंचे जहा जमकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसजनों की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कांग्रेसी हाथ में लालटेन लिए बिजली कंपनी के रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। विरोध का आलम ऐसा कि राहगीर भी ठहरते रहे और अपनी सहभागिता निभाते रहे।

जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने इस फोरक धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली उत्पादन और वितरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ सरप्लस राज्य है।हमारी बिजली सेमध्यप्रदेश, गोवा, सहित कई प्रदेश रोशन होते है , पर अब छत्तीसगढ़ स्वयं अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आमजनों के साथ किसानों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य में औद्याेगिक निवेश के लिए अन्य राज्यों के उद्योगपतियों के आकर्षित होने का एकमात्र कारण सरप्लस बिजली है। बिजली सरप्लस होने के बाद भी ना तो आपूर्ति सही ढंग से हो रही है और ना ही औद्योगिक प्रतिष्ठानें चल पा रही है। बार-बार बिजली गुल होने का खामियाजा औद्योगिक संस्थानों को उठाना पड़ रहा है।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि भीषण गर्मी मर बिजली बंद होना बीमार, वृद्ध , बच्चो के लिए बड़ा कष्ट दायक है।

महापौर राम शरण यादव ने कहा कि भाजपा के सत्ता में बैठते ही रायपुर ट्रांसफार्मर अग्नि कांड होना भी एक रणनीति लगती है ।

पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि बिल बढ़त है साय साय अऊ बिजली जात हे भाय भाय ।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवम आम नागरिक उपस्थित रहे।