Loading ...
बिलासपुर

राजीव प्लाजा व्यापारी संघ ने लोगो की बैठने की जगह पर लगवा दिया ठेला, निगम के नियम के विरुद्ध कर रहे है वसूली,निगम के अधिकारी मौन

बिलासपुर। राजीव प्लाजा व्यापारी संघ की मनमानी रुक नही रही है। वहा आम लोगो की बैठने की जगह पर ठेले लगवा कर अवैध वसूली कर रहे है।

 

वही राजीव प्लाजा के सामने जिला चिकित्सालय है जहा की गर्भवती महिलाएं राजीव प्लाजा के एक सोनोग्राफी सेंटर में अपनी जॉच कराने दिन भर आते जाते है। चुकी राजीव प्लाजा में पहले से ही पार्किंग की बड़ी समस्या बनी हुई इसलिए अब अंदर गार्डन की जगह को भी पार्किंग बना लिया गया है ,वही जिला हॉस्पिटल के सामने वाली गेट से एक्सिस बैंक के सामने वाली गेट के बीच में भी बड़ी संख्या में बाइक खड़ी होने लगी है। एसे में लोगो के बैठने उठाने की जगह कही पर बची नही। थोड़ा बहुत जो बैठने की जगह जिला चिकित्सालय गेट के सामने पर ही बची हुई थी जिसे भी अब राजीव प्लाजा के व्यापारी संघ ने अपने फायदे के लिए कुछ ठेले वालो को किराए पर दे दिया है, और उससे मोटी कमाई करने लगे है। जिससे जो थोड़ी मोड़ी लोगो की बैठने की जगह थी वह भी चली गई।

नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि राजीव प्लाजा परिसर के अंदर जो नियम विरुद्ध बेतरतीब ठेले लगवाया जा रहा है उसे तत्काल बंद करा कर लोगो के बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था कराए। ताकि गर्भवती महिलाएं जो दूर दूर से वहा सोनोग्राफी करने आते है या जो लोग मोबाइल बनवाने या किसी काम से राजीव प्लाजा आते है उनको बैठने की एक सुव्यवस्थित जगह मिल सके।