Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बहन पर बुरी नजर रखने वाले का भाई ने किया कत्ल

बिलासपुर। सिरगिटटी पुलिस को एक व्यक्ति की  लाश रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला था।

मृतक की पहचान संजय राजपूत (20 वर्ष), निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई,जो सिरगिट्टी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के साई प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर हत्या की जांच शुरू । सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी का सुराग मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में मृतक के साथ आखिरी बार आरोपी अविनाश मानिकपुरी देखा। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो वह बार-बार गुमराह करने की कोशिश करता रहा। अंततः सख्ती से पूछताछ पर उसने हत्या की बात कबूल की।

आरोपी अविनाश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि संजय राजपूत उसकी छोटी बहन पर बुरी नज़र रखता था, जिससे नाराज होकर उसने संजय की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन उसने संजय को शराब पिलाकर सिरगिटटी ओवरब्रिज के पास ले जाकर पहले से छिपाकर रखे शॉकप से उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन एवम घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय चौधरी, सउनि वीरेन्द्र सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, आरक्षक केशव मार्को और उनकी टीम का योगदान रहा।