Loading ...
बिलासपुर

• आगाज एजुकेशन एंड सोशल हेल्फ ऑर्गनाइजेशन के द्वारा विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन • 200 से अधिक यूनिट ब्लड हुए एकत्र • एकत्र ब्लड थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए होगी निः शुल्क उपलब्ध

बिलासपुर।आगाज एजुकेशन एवम सोशल हेल्फ ऑर्गनाइजेशन की ओर से रविवार को शहर के एक निजी होटल में विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के लोगो एवम विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस कैंप में लोग सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ब्लड डोनेट करते रहे। इस कैंप के मध्यम से लगभग 200 यूनिट ब्लड एकत्र किये गये। जिसे आशीर्वाद ब्लड बैंक में रखा जायेगा । जिसे जरूरत पढ़ने पर थैलेसीमिया पीड़ित मरीजो को निशुल्क प्रदान की जायेगी। आयोजको के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ब्लड डोनेट करने वालो को हेलमेट एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस शिविर के आयोजक खालिद खान ने बताया कि उनके संस्था के द्वारा पिछले 9 वर्षो से लगातार सामाजिक कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज यह कैंप लगाया गया है। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो को थोड़े थोड़े दिनों में ब्लड की आवश्यकता पड़ती है, उनके इन्ही आवश्यकताओ को देखते हुए आज यह ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है। इस शिविर के माध्यम से लगभग 200 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया है, जो आशीर्वाद ब्लेड बैंक में रखा जायेगा। जिसे आवश्यकता पड़ने पर समय समय पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो को निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभूमि अखबार के जीएम प्रियंक परिहार ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह काम बहुत सराहनीय कार्य है। दुनिया में 100 लोग होते है जिसमे 10 लोग भी नही होते जो मापदंड तय करते है ,आज 4 प्रतिशत लोग ही कुछ कर पाते है। इसलिए आप अपनी किसी की तुलना अपना मत कीजिए। 100 करोड़ मिलना आसान है लेकिन 100 बोतल ब्लड मिलना बड़ा मुश्किल है। रक्त खरीदी नही जा सकती, यह सिर्फ दान से मिलता है।

रेलवे क्षेत्र के पार्षद अब्दुल वाहिद ने कहा कि “इंसान से इंसान से हो भाई चारा”..  इसी उद्देश्य से हम सभी मिलकर काम करे। इस शुभ कार्य के लिए आयोजको को अपनी बधाई शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर पत्रकार हितों में पिछले 20 वर्षो से निस्वार्थ भाव से काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी एवम सेवानिर्वित होने के बाद भी स्कूल में अपनी निशुल्क सेवा दे रही शिक्षिका हेमलता श्रीवास एवम शिक्षक संतोष यादव का मेमोन्टम एवम एक पौधा भेट कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।