“छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम” द्वारा 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम
27 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे तोरवा,मुक्ति धाम परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई करेंगे

बिलासपुर। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छता कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 26 सितंबर 2026 को समय 3.00 बजे श्री रामलीला मैदान, तोरवा पुलिस स्टेशन एवं राम मंदिर रेलवे परिक्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन तथा सेंट जेवियर्स ग्रुप के एमडी जी. एस. पटनायक एवं छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम के संरक्षक व्ही. रामा राव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। महासंगम का मानना है कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने परिश्रम और सेवाभाव से शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके कार्य का सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे मुक्ति धाम श्मशान घाट, तोरवा, बिलासपुर में सामूहिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में महासंगम के पदाधिकारी एवं सदस्य श्रमदान करते हुए मुक्ति धाम परिसर की साफ-सफाई करेंगे तथा आम नागरिकों को स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का संदेश देंगे।
महासंगम द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केवल परिसर की साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि समाज में यह संदेश देना भी है कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर बिलासपुर का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्ही. रामा राव, प्रदेश संरक्षक; बी. वेणुगोपाल राव, प्रदेश उपाध्यक्ष; आर. मनोरथ बाबू, सचिव; एन. रमना मूर्ति, प्रदेश कोषाध्यक्ष; एन. लोकेश; सी. श्रीनिवास राव; सी नवीन कुमार, बी अनिल कुमार, ईश्वर राव, रघु राम, जी रमेश चंद्रा, टी ईश्वर राव, चंद्राबाबू; यू. मुरली राव; बी. वेंकट राव; आर. प्रसाद राव; जगदीश राव; श्री शंकर राव; श्री सुरेश पटनाला; श्री आर. श्रीनिवास राव; वाई. जग्गा राव; जी. वेंकट प्रसाद; ए. वेंकटेश्वर राव; एल सत्यनारायण, एम नारायणा, पी एन राजू, जी राजा राव, श्रीनिवास राव बालाजी; आर. राम कुमार; टी. रमेश बाबू; कामेश्वर राव, कमलेश कुमार; जी. रमेश चंद्रा; अनिल नायडू; बाबू राव नायडू सहित महासंगम के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम बिलासपुर शाखा सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से स्वच्छता पखवाड़े में सहभागी बनने और स्वच्छता के इस सामाजिक अभियान को जनआंदोलन बनाने में सहयोग की अपील करती है।