Loading ...
क्राइमबिलासपुर

पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराध थम नही रहा, देर रात फिर हुई काली ढाबा में मारपीट की घटना

बिलासपुर। जिले में नवरात्र पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए जिले की पुलिस तमाम उपाय कर रही है, जगह जगह पॉइंट बनाये जा रहे है। तो वही महिला पुलिस बल की एक विशेष टीमें भी गठित है ।

लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजूद भी आदतन अपराधी किसी भी घटना को बेखौफ अंजाम देने से बाज नही आ रहे है। एक बार एक आदतन अपराधी के द्वारा चकरभाठा थाना क्षेत्र के काली ढाबा में युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है।

मारपीट की वायरल वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना को आदतन बदमाश अंकित सिंह ने अंजाम दिया है। प्रार्थीया के अनुसार वह और उसके दोस्त बुधवार की रात खाना खाने काली ढाबा गए हुए थे, जहाँ जब युवतियां बाथरूम से लौट रही थी तो आरोपी अंकित सिंह और उसके साथियों ने युवतियों का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगे, जिनसे बचकर युवतियों ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी, जब युवको ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने गाली गलौच करते हुए मारपीट कर मौके से भाग निकले, जब प्रार्थिया और उसके दोस्त कार निकालकर जाने लगे तो फिर से रास्ते मे आरोपी अंकित और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया और कार में तोड़फोड़ कर मारपीट करते रहे, इसी बीच किसी ने इस घटना को वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया है।

घटना के बाद प्रार्थिया की शिकायत पर जब पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करने ढाबा पहुँची तो ढाबे की सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। जिससे पुलिस को फुटेज नही मिल सका। वही मारपीट की घटना का मोबाइल से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल पाया गया ।