Loading ...
बिलासपुर

सीजी रास गरबा फेस्टिवल “ढोली दा ट्रेडीशनल गरबा” में सीजी एक्ट्रेस श्रद्धा तिवारी ने बांधी समा, छू गारा तारा गाने में युवा जमकर झूमे…

बिलासपुर। छोगारा तारा… कम मारिया…. कम मारिया … ओडनी उड़े उड़े रे ….आदि गाने में युवा जमकर झूमे।

डोली द ट्रेडिशनल डांडिया का आयोजन वसंत विहार चौक, ड्रीम पैलेस में आयोजित किया गया था। जिसमे 6 अक्तूबर को डांडिया के अंतिम दिन युवा लड़के लड़कियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। एसा लग रहा था मानो पूरा शहर कुछ पल के लिए उठकर ड्रीम पैलेस में समा गया हो। युवाओं ने हिंदी भजनों, गानों में खूब डांडिया किया और देर रात तक डांडिया को एंजॉय करते रहे। वही डांडिया के अंतिम दिन सीजी फिल्म की एक्ट्रेस श्रद्धा तिवारी को सेलिब्रेटी गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था। जिसके साथ युवाओं ने खूब सेल्फी खिंचवाई।

इस दौरान सीजी एक्ट्रिक्स श्रद्धा तिवारी ने लोगो से कहा कि जो एक्टिंग,मॉडलिंग या अन्य कोई भी फील्ड में आगे बढ़ाना चाहते है,वे संघर्ष से कभी हार न माने। मैं भी कभी आप लोगो के बीच यहा डांडिया करती थी लेकिन मेरी एक्टर बनने की जिद ने मुझे यहां तक पहुंचाया । आप अपने आप पर विश्वास रख कर आगे बढ़े।

वही डांडिया के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक अमर अग्रवाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा शामिल हुए। एंकर अदिति एवम विशाल दोनो ने मिलकर डांडिया के अंतिम समय तक लोगो के बीच जबरदस्त समा बांधा रहा।

डांडिया के आयोजक राहुल साहू ,हनी मगर, अभिलाष पांडेय,पल्लव,संस्कार दुबे आदि ने इस डांडिया को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के सभी प्रायोजकों सहित पुलिस प्रशासन एवम आम जनता का आभार माना है।