Loading ...
बिलासपुर

नेहरू नगर के साप्ताहिक बाजार को भी दूसरे जगह सिफ्ट करने की आवश्यकता, हर शनिवार  हो जाता है यहां रास्ता जाम

बिलासपुर। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने एक अनोखी पहल करते हुए संडे मार्केट को रिवर व्यू में सिप्ट कर दिया है । ताकि शहर के व्यस्त मार्केट गोल बाजार, सदर बाजार में ट्रैफिक स्मूथ रहे और लोगो को भी आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

खासकर फेस्टिवल सीजन में यहां बहुत भीड़ हो जाती थी। उससे लोगो को बड़ी निजात मिल सकेगी। वही व्यापारीयों को भी अपना व्यापार करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसी तरह नेहरू नगर में भी हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार मेन रोड में लगाई जाती है,  जिससे रास्ता पूरा ब्लॉक हो जाता है । आने जाने वालों को रास्ता नही मिलता। गाड़ीयां निकलने की जगह नही बचती। नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि इस ओर भी ध्यान दे और इस मार्केट को भी व्यवस्थित करे ताकि रोड  जाम से लोगो को राहत मिल सके।

उम्मीद है की इस खबर के बाद नगर निगम प्रशासन इस समस्या को संज्ञान में लेकर आम जनता के हित में कोई हल जल्द निकलेगी।