Loading ...
बिलासपुर

•स्टाम वेंडरो की हड़ताल आज तीसरे दिन भी रहा जारी •रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहे लेकिन रजिस्ट्री रहा बंद •ढाई करोड़ का राजस्व प्रतिदिन हो रहा है प्रभावित

बिलासपुर। सुगम एप से रजिस्ट्री के खिलाफ आज तीसरे दिन भी स्टेम वेंडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। जिसके कारण रजिस्ट्रियां पूरी तरह बंद रही।

स्टेम वेंडर पिछले तीन दिनों से अपनी मांगो को ले कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस हड़ताल से स्टेम वेंडरों की 150 दुकानों में ताला लगा हुआ है। रजिस्ट्रियां पूरी तरह से बंद है,जिससे प्रतिदिन होने वाली लगभग 100 रजिस्ट्रियों से 2.5 करोड़ का रेवेन्यू प्रभावित हो रहा है।

स्टेम वेंडरों का कहना है कि सरकार सुगम ऐप की जो बात कर रही है, उससे कई प्रकार की दिक्कतें है। ज्यादातर ग्रामीण किसान ही अपने जमीन या खेतों का रजिस्ट्री करवाने आते है जिन्हें मोबाइल एप्लिकेशन चलाना ठीक तरह से आता नहीं है। दूसरी बात कभी इंटरनेट स्लो रहा या बंद रहा तो रजिस्ट्रीयो का समय प्रभावित होगा। इन्हीं प्रमुख विषयों को लेकर स्टेम वेंडर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जिसके कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। कार्यालय तो खुला हुआ है अधिकारी- कर्मचारी बैठे हुए है लेकिन रजिस्ट्री करवाने कोई नहीं पहुंच रहा है।

वही सरकार का तर्क है कि सुगम ऐप से रजिस्ट्रीया आसान होगी । इससे ट्रैक करना बहुत आसान होगा। दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखना भी बड़ी आसान होगी। आवेदनों की स्थिति एवं तय समय सीमा में काम आसानी से होगा। सरकार द्वारा समय समय में नई अधि सूचना जारी करने पर आसानी से ऐप को अपडेटेड किया जा सकेगा । जिसका तत्काल लाभ आम लोगो को मिल सकेगा।