•साल भर सोई रहने वाली खाद्य विभाग की त्यौहार के ठीक पहले अचानक छापेमारी •चांटीडीह व इमलीपारा के दुकानों में छापा मारकर 11 अवैध सिलेंडर किया जब्त •आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की कार्रवाई

बिलासपुर। साल भर सोई रहने वाली खाद्य विभाग अचानक दीपावली त्यौहार के ठीक पहले कार्यवाही कर 11 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया है।

आज शहर के अधिकतर होटलों में घरेलू स्लेंडर धड़ल्ले से उपयोग में लिया जा रहा है ,वही घरेलू सिलेंडरों की बिक्री भी खुलेआम देखी जा सकती है। जिस पर खाद्य विभाग पूरे साल भर मौन बैठे रहती है और अब अचानक त्यौहार के ठीक पहले छोटे छोटे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दिखावे की छापेमारी कर कार्यवाही की है।

बुधवार को खाद्य विभाग के अधिकारी अजय मौर्य एवं राजीव लोचन तिवारी सहायक खाद्य अधिकारी एवं मंगेश कांत, श्रीमति वर्षा सिंह, सुश्री वसुधा राजपूत खाद्य निरीक्षक ने ईमलीपारा बिलासपुर एवं चांटीडीह में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। और श्री श्याम ट्रेडर्स, बजरंग कॉम्पलेक्स के पीछे ईमलीपारा की जॉच में 04 नग अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर पाया गया जिसका संचालक आर०एन० पाण्डेय द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

वही चांटीडीह, रामायण चौक के समीप स्थित बलदाऊ किचन केयर की जाँच में कुल 07 नग घरेलू गैस सिलेण्डर प्राप्त हुआ, जिसमें से 03 नग भरा एवं 04 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर थे । उपरोक्त संबंध में संचालक-बलदाऊ साहू द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेण्डर पाए जाने पर उपरोक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान के प्रोपाईटर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम् के तहत् कार्यवाही करते हुए घरेलू गैस सिलेण्डरों का जब्त कर सम्बन्धित व्यावसायिक प्रतिष्ठान के प्रोपाइटर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई ।