
बिलासपुर। पुराने बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास चापड़ लेकर गुंडागर्दी करते हुए वहां के लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहे हैं, जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर उपद्रवियों को पकड़ा और कारवाई की।

पकड़े गए लड़कों में हीरालाल उर्फ खोटली निवासी चाटीडीह, दूसरा अरमान खान निवासी मगरपारा नामक दो युवक है। जिनके पास से एक लोहे का खोखला पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक- पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है ।
आरोपी
1- हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्री राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा
2-अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन
एस पी की चेतावनी
गुंडागर्दी करने वालों बदमाशों, गुंडा असामाजिक तत्वों को पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपराध छोड़कर सुधर जाय क्योंकि पुलिस की कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।