Loading ...
छत्तीसगढ़बिलासपुर

बेलतरा विधानसभा के विनय शुक्ला को एआईसीसी ने सौंपी  महत्वपूर्ण जवाबदारी,  झारखंड (खूंटी) के समन्वयक एवं महाराष्ट्र (गढ़चिरौली) के ऑब्जर्वर बनाए गए

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला को एआईसीसी ने झारखंड के खूंटी विधानसभा का समन्वयक एवं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली विधानसभा के ऑब्जर्वर बना कर बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्त एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला को विधानसभा चुनाव को लेकर एआईसीसी ने कई बड़ी जवाबदारी सौंपी है। उन्हें झारखंड राज्य के खूंटी विधानसभा का समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली विधानसभा का आब्जर्व बनाया गया है। 

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के महत्वपूर्ण सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा में होने वाले उप चुनाव में भी कांग्रेस नेता विनय शुक्ला को सामाजिक समीकरण को देखते हुए चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस नेता विनय शुक्ला अपने इस नियुक्ति के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल,पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे एवं पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का आभार जताया है।

उन्होंने पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उस पर भरोसा जता कर जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, उसकी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सदैव पार्टी के हित में काम करते रहेंगे।