Loading ...
क्राइमबिलासपुररायपुर

🔴 ब्रेकिंग न्यूज | रायपुर में सनसनीखेज वारदात

नाबालिग गर्लफ्रेंड ने लॉज में प्रेमी की चाकू से हत्या, गर्भवती होने का किया खुलासा

रायपुर/बिलासपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने 20 वर्षीय प्रेमी मोहम्मद सद्दाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सद्दाम मूलतः बिहार निवासी था और रायपुर के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।


कैसे हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को मोहम्मद सद्दाम अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ एवॉन लॉज पहुंचा था। 28 सितंबर को सद्दाम बाहर नहीं निकला, जबकि लड़की अकेली बाहर आती हुई सीसीटीवी कैमरे में दिखी।
29 सितंबर को दोनों ही कमरे से बाहर नहीं दिखे। संदेह होने पर लॉज प्रबंधन ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गंज पुलिस मौके पर पहुंची और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर सद्दाम की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। उसके गले, पीठ और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू के गहरे घाव थे।


हत्या के बाद भागी नाबालिग

वारदात के बाद नाबालिग ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। इसके बाद वह ट्रेन से बिलासपुर के कोनी स्थित घर पहुंची।
वहां उसने मां को पूरी घटना बताई और परिजनों के साथ कोनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।


लड़की का कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह गर्भवती है और शादी को लेकर उसका और सद्दाम का विवाद चल रहा था।
लॉज में सद्दाम ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद के बाद दोनों सो गए, लेकिन सुबह करीब 3 बजे लड़की सद्दाम की धमकियों से डरकर उठी और सोते हुए सद्दाम पर चाकू से पांच बार हमला कर दिया। हमले के बाद सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया है।
फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग ने लॉज में ठहरने के लिए पहचान पत्र (आईडी) प्रस्तुत किया था या नहीं, और लॉज प्रबंधन ने बिना आईडी के कमरा क्यों उपलब्ध कराया।


(स्रोत: पुलिस व परिजनों से प्राप्त जानकारी)