Loading ...
बिलासपुर

इमलीपारा के रिहायशी इलाके में थोक जूता दुकान हटाने की मांग

बिलासपुर। इमलीपारा के रिहायशी क्षेत्र की संकरी गली में पिछले लगभग 10 वर्षों से संचालित थोक जूता दुकान को लेकर स्थानीय रहवासियों की सुरक्षा पर चिंता जताई जा रही है। आसपास आवासीय मकानों के साथ हॉस्टल भी स्थित हैं। ऐसे में दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री (जूते-चप्पल एवं पैकेजिंग सामग्री) के भंडारण से आगजनी की आशंका बनी रहती है।

संकरी गली होने के कारण किसी आपात स्थिति में दमकल वाहन एवं अन्य राहत सेवाओं के पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। इससे स्थानीय निवासियों और हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग

स्थानीय प्रशासन, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग से मांग है कि स्थल का तत्काल निरीक्षण कर दुकान के व्यावसायिक उपयोग, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, भंडारण एवं संबंधित नियमों की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।