Loading ...
क्राइमबिलासपुर

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर दोषियों को कठोर सजा दिलवाने वाले विवेचकों को जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने किया सम्मानित

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई रंग लाई है। माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट ने विभिन्न प्रकरणों में दोषी पाए गए 10 आरोपियों को कठोर कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई है।इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आज जिले के पुलिस कप्तान रजनीश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।


इस अपराधियों को मिली  सजा

एनडीपीएस एक्ट के तहत इन आरोपियों को मिली सजा—

अजीत साहू, निवासी गढ़ी (म.प्र.) → 15 वर्ष का कठोर कारावास

घनश्याम साहू, निवासी गढ़ी (म.प्र.) → 15 वर्ष का कठोर कारावास

जोगनी कुर्रे, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा → 15 वर्ष का कठोर कारावास

अक्षय कुर्रे, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा → 15 वर्ष का कठोर कारावास

मनीषा टंडन, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा → 15 वर्ष का कठोर कारावास

प्रमोद ध्रुव, निवासी मगरपारा → 4 वर्ष का कठोर कारावास

छोटू उर्फ अख्तर, निवासी बॉम्बे आवास बंधवापारा → 10 वर्ष का कठोर कारावास

मोहम्मद जाहिद, निवासी तालापारा → 15 वर्ष का कठोर कारावास

अजय वर्मा, निवासी सीपत → 4 वर्ष का कठोर कारावास

मुकेश साहू, निवासी कोटा → 4 वर्ष का कठोर कारावास

पुलिस टीम जिनकी मिला सम्मान

इन प्रकरणों की विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों—
उपनिरीक्षक अमृत साहू, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक चन्द्रकांत डहरिया, सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दीवान, आरक्षक मनोज साहू और आरक्षक बृजनंदन साहू—को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

एसएसपी ने यह भी निर्देश दिया कि इस सम्मान को संबंधित विवेचकों की सर्विस बुक में अंकित किया जाए।

इस अवसर पर जिले के एसएसपी रजनीश सिंह ने कहा….

“नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी है। समाज के लिए यह जरूरी है कि इस तरह के अपराधों को जड़ से खत्म किया जाए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान पूरी पुलिस टीम के हौसले को बढ़ाएगा।”