Loading ...
क्राइमबिलासपुर

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों की धरपकड़—विशेष कार्रवाई में 05 वारंटियों की गिरफ्तारी

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में तामीली गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं दबिश कार्रवाई की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम इस प्रकार है —


1. शिवनारायण कौशिक, पिता स्व. लक्ष्मण, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंगल, थाना सिविल लाइन
2. हरिश श्रीवास, पिता नूतन श्रीवास, उम्र 23 वर्ष, निवासी मंगला, थाना सिविल लाइन
3. सुमित यादव उर्फ बंशी, पिता गेंदराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी उसलापुर, अलका वेन्यू, थाना सिविल लाइन
4. शुभांकर रात्रे, पिता दिनेश रात्रे, उम्र 18 वर्ष, निवासी जरहाभाटा, शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन
5. कृष्ण नारायण रात्रे, पिता दिनेश रात्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी जरहाभाटा, शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन.

पुलिस ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। ताकि अपराधियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित हो सके एवं शहर की कानून व्यवस्था बनी रहे।