Loading ...
क्राइमबिलासपुर

साहिल सोनकर के हत्या के फरार  आरोपी आकाश शर्मा को सिरगिट्टी पुलिस ने बिहार के मुंगेर से किया गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा सब्जी मंडी के पास साहिल सोनकर के हत्या के मुख्य फरार आरोपी आकाश शर्मा को बिहार के मुंगेर जिला से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे कर अपना लोकेशन बदल कर रह रहा था। जिसे तकनीकी सहायता से ढूंढ निकाल कर पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के विरुद्ध मामला अपराध क्रमांक 550/2025, धारा 109, 103(1), 3(5) BNS के तहत दर्ज है।

क्या है मामला?

12 अक्टूबर 2025 को सब्जी मंडी क्षेत्र में शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी साहिल साहू, आकाश शर्मा और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर किशन उर्फ खोख्सा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया था। इस हमले में साहिल सोनकर की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी साहिल साहू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि आकाश शर्मा घटना के बाद से लगातार अलग-अलग स्थान बदलकर फरारी काट रहा था।

आरोपी बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और बिहार के मुंगेर जिले में दबिश देकर 27 नवंबर 2025 को उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। आगे की कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

महत्वपूर्ण जब्ती

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने—हमला करने में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा,एक्टिवा (CG10 BW 3206),खून लगे कपड़े, आरोपियों के पास से जप्त किए हैं।