Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर: रात्रि गश्त के दौरान सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता, चोरी का माल सहित चोर गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान सतर्कता दिखाते हुए एक चोर को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 08 दिसंबर 2025 की रात थाना सिविल लाइन की टीम शांतिनगर इलाके में गश्त एवं पैदल पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय ध्रुव, निवासी सकरी अटल आवास के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी नोट और सिक्के बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह सभी सामान देवेन्द्र नगर स्थित एक सूने मकान से चोरी किया गया है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक चंद्रभान सिंह ठाकुर से संपर्क कर जाँच की। उन्होंने अपने घर में चोरी की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए करीब ₹1,25,000/- का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी संजय ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में प्रस्तुत किया है।