
बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राजनेश सिंह के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र एवं विशेष शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना और पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना बताया गया है।
तबादलों में थाना कोटा, सकरी, सिविल लाइन, अज्ञातक, कोनी, सिरगिट्टी, महिला थाना, सिटी कोतवाली सहित रक्षित केंद्र से जुड़े पुलिसकर्मी शामिल हैं। कुछ कर्मचारियों को थानों से रक्षित केंद्र भेजा गया है, वहीं कई को रक्षित केंद्र से थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 1237/2025 के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
देखिए जारी आदेश……
