Loading ...
बिलासपुर

ट्रैफिक सिग्नल में राहगीरों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार कर पैसों के लिए परेशान कर रही दो किन्नरों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार


बिलासपुर । सिविल लाईन पुलिस ने ट्रैफिक सिग्नल में लोगों को परेशान कर रही दो किन्नरों पर कार्यवाही करते गिरफ्तार किया है।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष और नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर  उम्र 25 वर्ष नमक दो किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी  नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत लोगों ने सिविल लाइन पुलिस से की गई थी।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ किन्नर नेहरू चौक के सिग्नल में रुके परिवार के साथ यात्रा कर रहे आमजनो एवं महिलाओं से अनावेदिक तालिया बजा बजाकर पैसे का मांग कर परेशान कर रहे है। जिससे आमजनो में परेशानी के साथ साथ इनके अभद्रतापूर्ण व्यवहार से अक्रोश व्याप्त हो रहा है। जिससे मौके पर भीड़ लग रही है।

जिस पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस के तहत मामला दर्ज की और दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। आगे भी जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई।