डॉयल – 112 की रियल्टी चेक, गृहमंत्री अचानक बेमेतरा हाईवे पहुंचे, फिर क्या हुआ देखिए पूरी वीडियो…!
छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री Vijay Sharma अचानक बेमेतरा हाइवे पर पहुंचे और डायल-112 सेवा का सरप्राइज टेस्ट लिया। खास बात यह रही कि इस पूरे निरीक्षण की जानकारी स्थानीय अधिकारियों तक को नहीं थी।
गृहमंत्री: विजय शर्मा
डिप्टी सीएम ने खुद को एक आम नागरिक बताते हुए डायल-112 पर सड़क दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और निर्धारित समय के भीतर डायल-112 टीम मौके पर पहुंच गई। अचानक पहुंचे गृहमंत्री को सामने देखकर टीम भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई।
मौके पर डिप्टी सीएम ने डायल-112 वाहनों में उपलब्ध तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जीपीएस ट्रैकिंग, पैनिक बटन, एआई बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम और महिला सुरक्षा से जुड़े फीचर्स की जानकारी ली। साथ ही रिस्पॉन्स टाइम और टीम की कार्यप्रणाली को भी बारीकी से परखा।
निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर कॉल को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अचानक हुए इस रियलिटी चेक से प्रशासनिक अमले में भी हलचल मच गई। वहीं डायल-112 टीम की तेजी और सक्रियता को देखकर डिप्टी सीएम ने संतोष जताया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने प्रदेश को 400 नए जनरेशन डायल-112 वाहनों की सौगात दी थी। नई व्यवस्था में पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड सेवाओं को एकीकृत प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे आपातकाल में लोगों को तेजी से मदद मिल सके।
सरकार का दावा है कि आधुनिक तकनीक और तेज रिस्पॉन्स सिस्टम से प्रदेश की आपात सेवाएं पहले से अधिक मजबूत