गरबा के Paas के प्रमोशन वीडियो में सिगरेट की कस लगाती लड़कियां, बजरंग दल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की
बिलासपुर । बिलासपुर में इस समय चारों तरफ गरबे की धूम मची हुई है। ऐसे वक़्त में एक सोशल मीडिया में प्रमोशन के लिए बनाए गए वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। वायरल बताए जा रहे इस वीडियो में कुछ युवतीयां सिगरेट की कस लगती धुएँ उड़ते दिखाई दे रही है। वही एक युवती के हाथ में पिस्टलनुमा हथियार नजर आ रहा है। हालांकि यह हथियार असली है या खिलौना, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसकी वास्तविकता अब पुलिस जांच का विषय बन गई है।
वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही युवती स्वयं को मेकअप आर्टिस्ट बताती है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा परिधानों से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं। इनमें कुछ वीडियो में युवतियों के धूम्रपान करने और युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास के प्रमोशन से जुड़े दृश्य भी बताए जा रहे हैं।
इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बजरंग दल के लोगों ने अपनी गहरी आपत्ति जताई है और हिंदू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही है। वहीं, वीडियो पोस्ट करने वालों की ओर से कथित तौर पर यह स्पष्ट किया गया है कि पिस्टल खिलौना है, जबकि धूम्रपान को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताने के उद्देश्य से वीडियो में दिखाया गया था।
बजरंग दल के सह प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अंकुश ठाकुर ने सोशल मीडिया में डाले गए इस पोस्ट पर अपनी बेहद आपत्ति जताते हुए बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह को आज ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उनसे मांग की है कि हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली इस पोस्ट को तत्काल हटाया जाए और गरबे की pass बेचने के लिए ऐसे प्रमोशन वीडियो क्रिएट करने वाले लोगों पर प्रशासन की ओर से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
अब आगे देखना होगा कि इस विषय को लेकर पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।
