संगठन में सक्रियता का मिल लाभ छात्र नेता रंजेश सिंह की NSUI ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति •संगठन चुनाव को लेकर नियुक्ति पर लगी रोक हटी • छात्रों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे – रंजेश सिंह
बिलासपुर । चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर लगाई गई रोक अब हट गई है। नियुक्ति प्रक्रिया अनहोल्ड होने के बाद संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष के रूप में रंजेश सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, छात्र-छात्राओं की आवाज बुलंद करने तथा छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
रंजेश सिंह ने कहा कि किसान का बेटा हूँ मेहनत से सींचना बचपन से सीखा हूँ संगठन ने अवसर दिया है जान लगा दूंगा संगठन और छात्रहित के लिए सदैव लड़ता रहूंगा। साथ ही यह भी कहाँ की NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई लड़ने वाला एक सशक्त मंच है। जिलाध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करना, नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान और अवसर प्रदान करना होगा।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में NSUI की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कॉलेजों में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं, विद्यार्थियों के अधिकारों, परीक्षा परिणामों में होने वाली त्रुटियों, फीस संबंधी समस्याओं तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संगठन पूरी मजबूती से आवाज उठाएगा। संगठन का उद्देश्य केवल विरोध प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी के साथ संघर्ष करना भी होगा।
रंजेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवा साथियों के सहयोग से NSUI को बिलासपुर जिले के प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन में एकजुटता, अनुशासन, सक्रियता और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के प्रति जताया आभार
जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा समय-समय पर दिए गए मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है। नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी रोक हटने के बाद संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना उनका संकल्प है।
उन्होंने आगे कहा कि वे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में NSUI के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे और संगठन की विचारधारा एवं छात्रहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प
रंजेश सिंह ने NSUI के समस्त पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ साथियों एवं युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक साथी के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। वे सभी साथियों के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—संगठन की मजबूती, छात्रहित की लड़ाई और प्रत्येक विद्यार्थी की आवाज को उचित मंच प्रदान करना। सभी साथियों को साथ लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ NSUI को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
जारी नियुक्ति पत्र:
