Loading ...
बिलासपुर

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की संभावना: बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग ने की आपातकालीन तैयारियां, सभी स्वास्थ्य संस्थान अलर्ट पर

बिलासपुर।  शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के आने की संभावना को देखते हुए, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों—सिम्स, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कॉम्बैट टीमों का गठन कर दिया गया है, और सभी सदस्यों को किसी भी आपात स्थिति के लिए ऑन-कॉल अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं.,दवाइयों व जीवन रक्षक सामग्री की उपलब्धता: सिम्स, जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जलजनित बीमारियों, बुखार, उल्टी-दस्त, सर्पदंश तथा अन्य जीवनरक्षक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही ओ.आर.एस., क्लोरीन टैबलेट और ब्लीचिंग पाउडर की भी पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है,24 घंटे एंबुलेंस सेवा व वैकल्पिक मार्ग: 108 एवं महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे क्रियाशील और हाई-अलर्ट पर रखा गया है। आपातकालीन मार्गों की वैकल्पिक व्यवस्था तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी की गई है.जिन गर्भवती महिलाओं की संभावित प्रसव तिथि 27 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच है, उनकी पहचान कर स्वास्थ्य केंद्रों में रहने की व्यवस्था की जा रही है. तूफान आने से पूर्व ही प्रसव-आसन्न गर्भवती महिलाओं को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट किया जाएगा,सभी  संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त जीवनरक्षक दवाइयों के साथ-साथ ऑक्सीजन, जनरेटर बैकअप एवं प्रसव सामग्री की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।