बिलासपुर
सीमा पाण्डेय बनीं महिला कांग्रेस बिलासपुर (ग्रामीण) की जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
बिलासपुर। संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित और सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं श्रीमती सीमा पाण्डेय को महिला कांग्रेस बिलासपुर (ग्रामीण) का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह व हर्ष का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों और साथियों ने सीमा पाण्डेय को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में कहा गया है कि संघर्ष और निरंतर परिश्रम से ही संगठन में मुकाम हासिल होता है और सीमा पाण्डेय सदैव पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर (ग्रामीण) क्षेत्र में महिला कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा वे निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।