Loading ...

ACCU व सिविल लाइन थाना की सयुक्त बड़ी कार्यवाही : 03 मोटर साइकल चोर व 05 खरीददार को किया गिरफ्तार •आरोपियों से 11 नग मोटर सायकल कीमती 8,50,000/- रूपये किया बरामद

बिलासपुर : शहर के भीड़ भाड़ जगहो से मोटर साइकल चोरी करने वाले 3 आरोपी व 5 खरीददार एसीसीयू व सिविल लाइन पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए पकड़ा है, पकड़े गए आरोपी से 11 नग मोटर सायकल जिसकी कीमत लगभग 8,50,000/- रूपये है बरामद किया है।

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों लगातार मोटर सायकलो की चोरी की घटनाए लगातार हो रही थी जिस पर सीएसपी श्रीमती पारुल माथुर द्वारा एसीसीयू को पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशानुसार एसीसीमू प्रभारी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यों के द्वारा मोटर सायकल चोरी के संदेहियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई की ग्राम टंगनिया थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी धरिन्द्र टंडन पूर्व में मोटर सायकल चोरों के प्रकरण में अभियोजित किया जा चुका है, जिसके द्वारा बिलासपुर शहर में लगातार मोटर सायकल चोरी कर सीपत क्षेत्र के लोगों के पास बिक्री किया गया है। प्राप्त सूचना पर संदेही पौरन्द्र टंडन को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसके द्वारा विगत छः माह से लगातार सक्रिय रूप से अपने भाई वरिन्द्र टंडन तथा दोस्त दुर्गेश सूर्यवंशी के साथ मिलकर बिलासपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से कुल 11 नग मोटर सायकल जिसकी कीमती 8,50,000/- रूपये है, चोरी कर सीपत क्षेत्र के लोगों के पास बिक्री करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों से पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से कुल 11 नग मोटर सायकल को बरामद किया गया। बरामद मोटर साइकल के संबंध में पूर्व में ही थाना सिविल लाईन, मे अपराध क्रमांक 54121 धरा 379 भादवि 762/22 धारा 379 भादवि 764:22 धारा 379 भादवि धाना, सरकंडा में अपराध क्रमांक 97/22 पारा 379 भादवि थाना में अप क्रमांक 140/22 धारा 379 भादवि, सिटी कोतवाली में 61/22 – धारा 379 भादवि, थाना कोनी में 63/22 धारा 379 भादवि पंजीबध है।

आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही माना सिविल लाईन द्वारा पूर्व में पंजीबध्य अपराधो सहित धारा 41 (14) जाफौ0 379.34,411 भादिव के तहत करा की गई है ।

•आरोपियो के नाम-

101. न्द्र वन पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 20 साल नि0 डंगनिया थाना मस्तूरी

02. वीरेन्द्र टंडन पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 30 साल नि डगनियाधाना मस्तूरी

(103. दुर्गेश कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी उम्र 21 साल नि0 बाजार पास सीपत थाना सीपत

•खरीददार आरोपियो का नाम व पता :

01. ललित सूर्यवंशी पिता गुहाराम सूर्यवंशी उम्र उम्र 30 साल निः मटियारी थाना सौपत

02. मुकेश सूर्यवंशी पिता बंशी साल सूर्यवंशी उम्र 22 साल नि0 किसान परसदा थाना मस्तूरी 03. जानी सूर्यवंशी पिता सहदेव सूर्यवंशी उम्र 22 सात निः किसान परसदा थाना मस्तूरी।

04. जितेन्द्र कुमार महिलागे पिता जयराम महिलांगे उम्र 23 साल नि0 नहरपारी सीपत थाना साधत

05. अनिल सूर्यवंशी पिता छोटे लाल सूर्यवंशी उम्र 28 साल नि० नहरपारा सीपत थाना सीपत

उक्त कार्यवाही में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी, उनि प्रसाद सिन्हा, उनि अजय बारे, सउनि जीवन साहू, आर दीपक उपाध्याय, बलरीर सिंह, सरफराज खान, विवेक राय, सत्या पाटले, दीपक बादव, नवीन एक्का प्र.आर सेन्द्र डिक्सेना की उल्लेखनीय भूमिका रही।