Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शनिचरी बाजार से देवकीनंदन चौक तक अतिक्रमण शाखा एवम यातायात पुलिस द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए रोड़ पर यातायात बाधित करने वाले ठेले पर किया गया कार्यवाही

बिलासपुर : यातायात पुलिस एवम नगर निगम के अतिक्रमण शाखा द्वारा सयुक्त रूप से बुधवार को शनिचरी बाजार, बाल्मिकी चौक, बिलासा चौक, रपटा रोड़, मानसरोवर चौक, गोलबाजार,सदर बाजार, देवकीनंदन चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी।

शहर के मुख्य व व्यवस्थम मार्केट में लगातार ठेले वाले बीच रोड में ठेले लगाकर पूरा रास्ता बाधित कर रखे थे जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवही करते हुए यातायात बाधित करने वाले फल ठेलों को यातायात पुलिस एवं अतिक्रमण शाखा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया है।