Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शहर की यातायात को दुरुस्त करने यातायात पुलिस द्वारा लोयला व सेंट जेवियर्स स्कूल के तिराहे में लगाया गया ऑयरन स्टॉपर

बिलासपुर : बसंत विहार चौराहे के पास जब डी0ए0वी0 स्कूल, लोयला स्कूल एवं बिलिएंट पब्लिक स्कूल की छुट्टी लगभग एक समय पर होती ही तब वहा पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती तथा सड़क में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे निवारण के लिए उस स्थान पर यातायात पुलिस द्वारा ऑयरन स्टॉपर लगाया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संजय साहू की उपस्थित में लोयल स्कुल रोड पर आयरन स्टॉपर लगवाकर बसंत विहार चौक तक यातायात व्यवस्था को सुव्यस्थित किया गया है ।

वही सेट जेवीयर व्यापार विहार रोड से आगे श्रीकांत वर्मा मार्ग को जोड़ने वाली तिराहे पर भी अत्यधिक यातायात का दबाव बना रहता है इस तिराहे पर स्कूली बस, स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सुगमता से अपनी- अपनी दिशा में जाने तिराहे में 4 आयरन स्टॉपर लगा कर अस्थाई चौक बनाया गया ताकि ड्यूटीरत यातायात जवान सुव्यवस्थित रुप से यातायात संचलित कर सके।

किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न हो, जाम की स्थित निर्मित ना हो इस हेतु निरंतर नगर पालिका बिलासपुर एवं यातायात पुलिस टीम की सयुक्त रूप से शहर के विभिन्न मार्गो पर अतिक्रमण व नो पार्किंग पर कार्यवाही की जा रही है, जिसमें आज दिवस सी0एम0डी0 चौक रोड एवं पुराना बस स्टैंड पर अतिक्रमण पर कार्यवाही कर ठेले जप्त किये गए एवं उसलापुर से सकरी रोड पर अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं एक प्रधान आरक्षक कि पेट्रोलिंग ड्यूटी उस मार्ग पर लगाइए।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल ने बताया कि किसी भी स्थिति में यातायात बाधित करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा एवं निरंतर नो पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कारवाई की जारी रहेगी सभी से अपील है कि सभी वाहन चालक निर्धारित पर्किंग स्थान पर व यलो लाइन के अंदर की वाहन पार्क करें ।

आज की यातायात की कार्यवाही में मोटर वीकल्स के अंतर्गत 124 लोगो से रु 47300/-प्रसमान शुल्क काटा गए एवं विशेष अभियान के अंतर्गत ऑटो चालको को बिना वर्दी के रहने पर 30 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई।