Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा के रिश्तेदार भाई को टेंडर को लेकर बदमाशो ने जमकर पीटा, ईलाज के लिए सिम्स में किया गया है भर्ती

बिलासपुर : टेंडर को लेकर मारपीट होना कोई नई बात नही है लेकिन जिस तरह से छोटी छोटी बातों पर आजकल खुलेआम शहर में मारपीट होते देखा जा रहा है वह निश्चित ही चिंता का विषय है।

बात दरसल तिफरा स्थित बिजली ऑफिस में टैंडर डालने के नाम पर बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा के रिश्तेदार भाई के साथ मारपीट की गई है। शहर के बदमाशों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा कि जिला अस्पताल में इलाज होने के बाद उसे सिम्स रेफर करना पड़ा। वही इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

आपको बता दे करबला के गीतांजलि नगर में रहने वाले राकेश मिश्रा पेशे से ठेकेदार है गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ तिफरा के सीएसईबी ऑफिस में टेंडर डालने पहुंचा था। वे टेंडर डालकर अपनी कार से निकल रहा था उसी समय उससे अभिनव शर्मा और उसके साथियो ने मारपीट की,आपको बता दे ठेकेदार अभिनव शर्मा इसके पहले भी कुदुदंड के बिजली ठेकेदार पुष्पराज शुक्ला के साथ अप्रैल महीने में मारपीट किया था , तब सरकंडा थाना में जुर्म दर्ज किया गया था।

आपको बता दे टेंडर नहीं मिलने से नाराज होकर मारपीट जैसी हरकत करना और रास्ता रोककर धमकाना इसकी आदत बन चुकी है,जिसकी वजह से ठेकेदारों में गुटबाजी होने लगी है, इसी वजह से ठेकेदारों का आपसी विवाद होने लगा है,जबकि ठेकेदारों का कहना है की टेंडर हर कोई भरता है जिसको मिल जाये वह अपना काम करता है.लेकिन इस तरह की हरकत होगी तो आने वाले दिनों में सबको दिक्क्त होगी और ठेकेदारों के बीच विवाद बढ़ेगा,इससे माहौल भी ख़राब होगा।

वही मारपीट से घायल राकेश मिश्रा जो पेशे से ठेकेदार है उन्होंने बताया की पुलिस ने भी इसमें सिर्फ खानापूर्ति की है,जबकि अब मुझे जान का ख़तरा बना हुआ है.वही मारपीट से घायल ठेकेदार ने कहा है की बाहरी लोगो का ऑफिस में क्या कामऔर इस तरह की हरकत करने वालो का रजिस्ट्रेशन केंसिल होना चाहिए,ताकि भविष्य में कोई भी ठेकेदार ऐसी हरकत न कर सके.और लोग शांति से टेंडर भर सके।