
बिलासपुर : शहर में बढ़ते अपराधो के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बीती रात अनावश्यक देर रात तक घूमने वालो ,सार्वजनिक जगहों ने शराबखोरी करने वालो के ऊपर क्रायवाही की था शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस के आला अधिकारियों ने सघन जांच अभियान चलाया।

बीती रात शहर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहर में 8 चेकिंग पॉइंट लगाकर देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे दो पहिया एवम चार पहिया वाहनों की चेकिंग भी की गई।

चेकिंग के दौरान यह भी चेक किया गया कि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान चाकू इत्यादि तो नही रखा है । देर रात बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए गए इस चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों विशेषकर तीन सवारी, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों और शराब पी कर वाहन चलाने वालों, के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एवम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इस चेकिंग अभियान के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर स्वयं चेकिंग पॉइंट पहुंच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, चेकिंग दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन एवं यातायात के द्वारा धारा 185 एमवी एक्ट के तहत एवं 43 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस के द्वारा एम व्ही एक्ट की अन्य धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई साथ ही थाना सिरगिट्टी के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत एवं थाना चकरभाठा के द्वारा अवैध रूप से चाकू रखने वाले 01 व्यक्ति के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते अपराधो पर नियंत्रण हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।