
बिलासपुर: नाइट ड्यूटी में तैनात आरक्षक को थप्पड़ जड़ने वाली महिला व उनके साथी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि बीते दिनों 02 सितंबर की रात मोपका चौक में नाईट ड्यूटी में तैनात आरक्षक मोरज सिंह और प्रकाश साहू ने जब नो एंट्री में गाड़ी को रोका तो आरोपी महिला गीता सॉरी द्वारा ड्यूटी कर रहे आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया था व उसके साथी रमन तुरकर ने गली गलौच कर देख लेने की धमकी दी थी.
इधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई ,जिसके बाद बिलासपुर पुलिस के आला अधिकारियों ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और इस पूरे मामले की जांच के लिए सीएसपी स्नेहिल साहू को जवाबदारी सौंपी।
जांच के बाद आरोपी महिला व उनके साथी को धारा 186,353,332,294,34 आईपीसी के तहत सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
आरोपीयों के नाम :
1. श्रीमती गीता सॉरी पति भूमरा सिंह सॉरी 38 वर्ष अभिषेक विहार मंगला फेस टू के पास थाना सिविल लाइन ,बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
2. रमन तुरकर पिता लक्ष्मण तुरकर 36 साल ग्राम बोरियाकला थाना से जबेरा, जिला रायपुर( छत्तीसगढ़)