
बिलासपुर : वंदना हास्पिटल में काम करने वाली नर्स के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार करने की कोशिश करने वाले डाक्टर को सिविल लाइन पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर 1 से 2 बजे के करीब वंदना हॉस्पिटल के केजुअल्टी वार्ड में नर्स अपनी ड्यूटी कर रही थी इसी दौरान आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन उसे वहा अकेले पाकर छेड़खानी करते हुए बलात्कार करने की कोशिश की,नर्स ने किसी तरह वहा से भागकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित नर्स ने इस पूरे घटना की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी । पुलिस ने अपने जांच के बाद आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है ।
सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार आरोपी डॉक्टर अपोलो में भी कार्यरत है तथा वंदना हॉस्पिटल में भी अपनी सेवाए देता है लेकिन अपोलो प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर को अपने यहा कार्यरत होने से साफ इंकार किया है, वही वंदना हॉस्पिटल प्रबंधन आरोपी को बचाने के दावपेच में लगे हुए है।