
बिलासपुर : शहर में गुंडे बदमासो के हौसले बुलंद हैं पुलिस लाख दावें कर ले पर अपराधियों पर उनका दबाव बेअसर साबित हो रहा है सार्वजनिक जगहो में खुले आम शहर में मारपीट व चाकू बाजी जैसी घटनाएं अब आम होते नजर जा रही है। पुलिस अब अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहे है।
शहर के पुराने बस स्टैंड में सोमवार की शाम मारपीट का एक और मामला सामने आया है, घटना पुराने बस स्टेंड के गेट नंबर दो के पास की है जहा पर कुछ युवको ने कार में सवार होकर रास्ते को रोककर रखे हुए थे। जिससे आने जाने वाले को निकलने में परेशानी हो रही थी। इसी बीच सर्व मंगला बस सर्विस के संचालक ज्ञान प्रकाश लाट पुराने बस स्टेंड के अंदर स्थित अपने ऑफिस का काम निपटा कर अपनी कार से जा रहे थे की बस स्टेंड के गेट नंबर दो के पास एक कार खड़ी थी।जिसके कारण उनकी कार बाहर नहीं निकल पा रही थी।इसी बीच थोड़ा इंतजार के बाद भी कार नही हटी और रास्ता रोके कार सवार चार युवक गाड़ी से बाहर निकल कर गाली गलौच करते हुए गाड़ी नहीं हटाने की बात कर बस संचालक से मारपीट करने लगे। जिसके बाद सभी युवक वहां से भाग खड़े हुए।

बस संचालक ने तारबाहर थाना में उक्त मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने मामूली धारा लगा कर अपराध दर्ज किया है। जबकि यह पूरा मामला पास के सीसीटीवी में कैद है व मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान आदतन बदमास बृजेश कछुवाहा के रूप में की गई है।
शहर में आए दिन हो रहे चाकूबाजी व मारपीट की घटना के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों पर कोई ठोस कार्यवाही नही किया जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़ा करता है।