
बिलासपुर: बीती रात लगभग रात 9:30 से 10:00 के मध्य गुरुनानक चौक तंदूर पैलेस के सामने गणेश पंडाल में एक पक्ष से रिशु सोनकर तथा दूसरे पक्ष से करण रजक का किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था। वाद विवाद के दौरान करण तथा रिशु सोनकर के साथी भी मौके पर मौजूद थे इस दौरान रिशु तथा करण द्वारा एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया गया।
मामले में पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 410 तथा 411 2022 पंजीबद्ध किया गया तथा आहतों का मुलाहिजा कराया गया,दोनों मामले हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई है,मामले में 307, 294, 323, 506, 34 भारतीय दंड संहिता की धारा के अंतर्गत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर तत्काल ही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना में शामिल चार युवकों हिरासत में ले लिया गया है जिसमें एक युवक रिशु सोनकर तथा एक अज्ञात युवक मामले में फरार है।
गिरफ्तार आरोपी अपराध क्रमांक 410/2022 में 02 अपचारी बालक
अपराध क्रमांक 411 में –
01करण रजक पिता राधे रजक
02 आल्हा रजक पिता धन्ना रजक