
बिलासपुर : भारत श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते हुए तीन आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुखबीर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस व ACCU की टीम ने मन्दिर चौक के पास एशिया कप क्रिकेट मैच में भारत श्रीलंका के विरुद्ध सट्टा खिलाते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया है। जिनके पास से 03 नग मोबाइल, नगदी रकम 7500 रुपए मोबाइल में लाखों का सट्टा पट्टी लिखा हुआ पुलिस ने जप्त किया है।
आरोपियों के नाम :
(1) मंदिम पिता प्रीतम सिंह उमर 32 साल साकिन अवन्ती विहार रायपुर
(2) मनजीत सिंह मेहंदी पिता पुरवा में हिंदी 26 साल आमापारा रायपुर
(3) फौज अली पिता लियाकत अली उम्र 22 साल निवासी आमापारा रायपुर