Loading ...
क्राइमबिलासपुर

मारपीट की एक और वीडियो हुई वायरल : आखिरकार गुंडे बदमाशो में पुलिस का खोफ पैदा क्यों नही हो पा रहा ?

बिलासपुर : जिस तरह से शहर में लगातार चाकूबाजी व मारपीट के हर दिन एक नई वीडियो वायरल हो रही है वह बिलासपुर पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल जरूर खड़ी करती है, कि आखिरकार अपराधियों गुंडे बदमाशो के ऊपर पुलिस का खोफ पैदा क्यों नही हो पा रहा है।

आज से पहले भी शहर में गुंडे ,बदमाश हुआ करते थे लेकिन इस तरह से हर रोज चाकूबाजी व मारपीट नही देखी गई न पुलिस की पुलिसिंग पर कोई सवाल किया आज ड्यूटी कर रहे पुलिस को ही एक महिला थप्पड़ जड़ दे रही है ,आखिर बात क्या है की पुलिस का खोफ अपराधियों पर बन नही रहा।

बुधवार को शहर में एक और मारपीट की घटना हुई जिसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे दो लडके स्कूटी से आते है और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को बेल्ट से बुरी तरह मांरने लगते है। वायरल वीडियो वृहषपति बाजार के पास का बताया जा रहा है वही पुलिस ने इस वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले का पता लगा लेने की बात कही है, लेकिन जानकारी मिली है की मारपीट करने वाले दोनो आरोपी अभी फरार है।