Loading ...
क्राइमबिलासपुर

होटल वाले से बार- बार मांग रहा था चटनी…. नही देने पर कर दी बेरहमी से पिटाई….मारपीट की वीडियो हुई वायरल

बिलासपुर : गुरुवार को शहर के हृदय स्थल राजीव प्लाजा में होटल वाले की कुछ बदमासो द्वारा बेरहमी से मारपीट की एक वीडियो सामने आई है।

बताया जा रहा है की ग्राहक द्वारा बार बार चटनी मांगने पर होटल वाले ने मना कर दिया इसी बात को लेकर ग्राहक व होटल वाले का विवाद हो गया जिसके बाद ग्राहक ने अपने साथियों को बुला लिया और सभी ने मिल कर होटल वाले की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पास मौजूद भीड़ ने बीच-बचाव का प्रयास भी नही किया और तमाशा देखती रही। वही बदमाशो ने पिटाई करने के बाद आराम से वहा से चलते बने । बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले सभी तारबाहर क्षेत्र के आदतन बदमाश है जिन्हें इलाके के लोग पहचानते हैं।

मारपीट की यह पूरी घटना राजीव प्लाजा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी , जो सोशल मीडिया में वायरल हुई।

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत पुलिस को नही मिली है पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद मारपीट करने वालो पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।