
बिलासपुर : यातायात पुलिस द्वारा 18 सितंबर से 24 सितंबर तक “यातायात जागरूकता सप्ताह “ मनाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
आज शाम 6:00 बजे गुडसेमेरिटन (नेक इंसान) जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओ में घायलों की सहायता की है तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को यातायात जागरूकता सप्ताह के मंच पुलिस परेड ग्राउंड में बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।