Loading ...
क्राइमबिलासपुर

आईजी की फटकार का दिखने लगा असर ,एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस द्वारा सयुक्तं कार्यवाही करते हुए सट्टा खिलाने वाले 6 लोगो पर की गई कार्यवाही।

बिलासपुर : रेंज के आईजी रतनलाल डांगी द्वारा जुआ – सट्टा पर सख्ती बरतते हुए कहा गया था की जिस क्षेत्र में जुआ सट्टा पाया गया तो उस क्षेत्र की थाना प्रभारियों को उसकी जिम्मेदार माना जायेगा।

इसके बाद आज आईजी की सख्ती का असर देखा गया एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर अंको पर सट्टा खिलाने वाले 06 लोगो पर कार्यवाही की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमति पारूल पाथुर के द्वारा जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी को सट्टा खिलाने वालों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जाये निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया (सिटी कोतवाली) श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सिरगिट्टी क्षेत्र मे सट्टा खिलाने वालो पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया इसी क्रम मे थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 1. रामायण यादव यादव नगर तिफरा के पास, अमित यादव यदुनंदन नगर बाजार चैक के पास 3. दिलीप साहू यदुनंदननगर तिफरा के पास 4. शुभम धु्रव गैंग खोली सिरगिट्टी के पास 5. लालू यादव लोको खोली सिरगिट्टी के पास 6. अजय शंकर यादव गोविन्द नगर सिरगिट्टी के अलग- अलग स्थानों पर डाॅटपेन से अंको पर रूपये पैसे का सट्टा पट्टी लिख रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही करने पर सभी व्यक्ति कागज से अंको से सट्टा पट्टी लिखते हुये मिले।

उक्त आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी पर्ची पर अंक लिखा हुआ, 06 डाॅट पेन एवं कुल नगदी रकम 16920 रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ 4 ‘‘क‘‘ जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

पकड़े गए आरोपियों के नाम :

– 1.रामायण यादव पिता संतराम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 656/2022)
2. अमित यादव पिता बलराम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 657/2022)
3. दिलीप साहू पिता श्यामलाल उम्र 38 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 658/2022)
4. शुभम धु्रव पिता चन्द्र कुमार धु्रव उम्र 19 वर्ष निवासी गैंग खोली सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 660 /2022)
5. लालू यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी लोको खोली सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 661/2022)
6. अजय शंकर यादव पिता पी.आर. यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गोविन्द नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। (अप.क्र. 662/2022)

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिटटी पौरूष पुर्रे, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट के आरक्षक दीपक उपाध्याय, गोविन्द शर्मा व थाना सिरगिट्टी के आरक्षक अफाक खान की अहम भुमिका रही।