
बिलासपुर : शहर में चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रहा है ,पुलिस की कार्यवाही के बाद भी अपराधियो में पुलिस व कानून का खोफ नही बन पा रहा है और शहर मे चाकू बाजी जैसी घटनाएं प्रायः हर रोज घटित होते देखी जा रही है।
आज फिर एक बार सरकंडा क्षेत्र के गली नंबर 5 बंगाली के युवक समृद्ध पांडेय द्वारा राहगीरों को धारदार चाकू दिखाकर डराया धमकाया जा रहा था जिसे सरकंडा पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है, एवम उससे धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
आरोपी का नाम :-
1. समृद्ध उर्फ भोलू पांडे पिता राम नाथ पांडे उम्र 28 साल निवासी- बंगाली पारा, सरकंडा थाना- सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)