बड़ी खबर
मल्लिकार्जुन खड़के चुने गए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष

दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूरे देश भर से 9,385 कांग्रेस नेताओं ने अपने वोटो का प्रयोग किया। जिसमे 7,897 वोट मल्लिकार्जुन खड़के के पक्ष में पड़े वहीं, उनके विरोधी शशि थरूर को 1072 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। 416 वोट नाम व गलत हस्ताक्षर के चलते खारिज हुए।
इस तरह एक बड़े अंतर से मल्लिकार्जुन खड़के चुनाव जीतकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए।