
बिलासपुर : आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुये शहर के भीड़ भाड़ वाले प्रमुख बाजारों जैसे सिम्स चौराहा, सदर बाजार , गोल बाजार, कोतवाली चौक, शनिचरी बाजार, ज्वालानाला पुल से गांधी चौक तक पैदल मार्च की गई।

इस दौरान सभी दुकानदारों को सडक पर अतिक्रमण कर दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई, ज्वेलर्स दुकानदारों को CCTV कैमरा एवं गार्ड लगाने समझाईस दी गई, सडको पर बेतरतीब खडे 22 वाहनों के विरूद् कार्यवाही की गई, लोगों को वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा करने की सख्त समझाईस दी गई।

पैदल मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रोहित बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय साहू, निरीक्षक थाना सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य निरीक्षक यातायात सुनील तिर्की एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।