
बिलासपुर : कुछ दिनों से शहर के युवाओं में बीच सड़क पर केक काटने की फैशन सा बन गया था लेकिन रोड में केक काटने से सड़क जाम होती थी आमजनों को आने जाने में असुविधाओ का सामना करना पड़ता था इस मामले की खबर जब बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रतन लाल डांगी को हुआ तो कल ही उसने रेंज के सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया था की सड़को पर केक काटकर रोड बाधित करने वालो पर कार्यवाही करे। आदेश के बाद भी तोरवा क्षेत्र के युवक आयुष यादव पिता रामनाथ यादव निवासी शंकर नगर तोरवा निवासी युवक द्वारा धान मंडी रोड में अपने जन्मदिन पर 02..03 साथियों को बुलाकर तथा स्वयं की स्कूटी को रास्ते में बेतरतीब ढंग से खड़ी कर आवागमन को अवरुद्ध कर केक काटने का प्रयास किया जा रहा था।जिसे तोरवा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा पकड़ा गया है,आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधित कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया साथ ही मौके से उसकी बाइक भी जप्त की गई है।