
बिलासपुर : BOSCH कंपनी के नकली समान बेचते हुए राजीव गांधी चौक जरहाभाटा स्थित विशाल आटो पाट्स के संचालक को आज सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कि 01 नवंबर को ब्राण्ड प्रोडक्ट V& J एसोसिएट कंपनी प्रायवेट लिमिटेड नोएडा उत्तर के जांच अधिकारी पीषिक विश्वास पिता प्रदीप एन विश्वास उम्र 25 वर्ष निवासी 7th फ्लोर टावर 01 यूनिट नंबर 1701, एक्सप्रेस ट्रेड टावर -2 B-36, सेक्टर 132 नोएडा उत्तर प्रदेश द्वारा लिखित आवेदन इस आशय का दिया गया था कि राजीव गांधी चौक के पास विशाल आटो पार्टस का संचालक अपने दुकान में BOSCH कंपनी का नकली सामान असली उत्पाद के नाम से बिक्री कर रहा है।
उक्त शिकायत कि तस्दीक एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाहों के राजीव गांधी चौक के पास विशाल आटो पार्टस दुकान पहुंचकर संचालक संजय श्यामवानी पिता राजकुमार श्यामवानी उम्र 35 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर के दकान से जांच अधिकारी पौषिक विश्वास द्वारा BOSCH कंपनी के नकली उत्पादो को चिन्हांकित करने पर (1) स्पाक प्लग 482 नग प्रत्येक नग कीमती 97 रुपये कुल कीमती 46754 रूपये (2) इंजन आयल 04 नग प्रत्येक नग कीमती 302 रूपये कुल कीमती 1208 रूपये कुल कीमती 47962 रूप) को बरामद कर धारा 51.63 कापीराईट एक्ट के अंतर्गत मुताबिक जप्ती पत्रक जमां कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी का नाम :
संजय श्यामवानी पिता राजकुमार श्यामवानी उम्र 35 वर्ष निवासी- सिंधी कालोनी, थाना सिविल लाईन, जिला- बिलासपुर ( छ ग)
जप्त सामाग्री –
(1) स्पार्क प्लग 482 नग प्रत्येक नग कींमती 97 रूपये कुल कीमती 46754 रूपये (2) इंजन आयल 04 नग प्रत्येक नग कीमती 302 रूपये कुल कीमती 1208 रुपये कुल कीमती 47,962)- रू0