
बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी यश अजमानी का नाम अब गुंडा सूची में डाली गई है।
तोरवा एवम कोतवाली क्षेत्र के आदतन आरोपी यश अजमानी के द्वारा तोरवा / कोतवाली क्षेत्र में गाली गलौच, मारपीट, हत्या का प्रयास,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना जैसे अपराध लगातार घटित किया जा रहा था एवं लगातार अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहता है।
जिसके विरुद्ध कई बार पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की गई है किन्तु बदमाश के चाल चलन में कोई सुधार परिलक्षित नही हुआ और वह लगातार अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है, जिसके बाद पुलिस ने उनके अपराध में अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। फिर भी अपने आचरण में सुधार नही लाया है।
उक्त आरोपी का स्वच्छंद रहना समाज के हित में नही है। आरोपी के अपराधिक प्रवृत्ति को नियंत्रित करने के लिए गुण्डा सूची में नाम लाया जाकर लगातार निगरानी करना आवश्यक था।
बिलासपुर एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने आज आदतन आरोपी यश अजमानी पिता स्व. गुरमीत सिंह उम्र 26 साल निवासी दयालबंद कैरियर पाइंट के पास थाना कोतवाली हाल मुकाम मुल्कराज होटल बुधवारी थाना तोरवा जिला बिलासपुर का नाम गुण्डा सूची में लाए जाने का आदेश जारी किया है।
देखे आदेश…