Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शराब पीकर तेज गति से कार चलाते हुए पुलिस की बैरिकेड को भी मार दी ठोकर इस रहीसजादे ने, पुलिस के रोकवाने से भी नही रोकी अपनी कार, बीयर पीती लड़की भी थी साथ में बैठे।

बिलासपुर : बीती रात शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार गांधी चौक चेकिंग पॉइंट से तेज गति से गुरुनानक चौक की ओर भाग रही है।

जिस वाहन को गुरु नानक चौक में पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई किंतु खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर वह धान मंडी रोड को ओर भाग रहे थे। जिसे पॉइंट पर उपस्थित श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र कुमार जयसवाल एवं थाना तोरवा प्रभारी पुलिस टीम द्वारा पीछाकर उस वाहन के सामने पेट्रोलिंग वाहन अड़ाकर वाहन को रोका गया।

बेलेनो कार क्रमांक CG 10 A M 4111 में शुभम अग्रवाल एवं तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती मिले जिसमें कार चालक शुभम शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाते हुए एवं युवती बीयर पीते मिली।इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को कार चालक की उद्दंडता की जानकारी मिलने पर स्वयं चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर उद्दंडता कर रही युवक- युवती को सख्त लहजे में चेतावनी दी गई तथा तोरवा पुलिस को उक्त दोनों के खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए।निर्देशन के परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ लोक मार्ग पर खतरनाक ढंग से वाहन हांकने के संदर्भ में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कारवाही कर ब्लेनो वाहन जप्त की गई।

आरोपी :

शुभम अग्रवाल पिता- अनिल अग्रवाल उम्र 27 साल पता – भाटिया रेसिडेंसी,

मुंगेली रोड थाना- सिविल लाइन जिला- बिलासपुर (छत्तीसगढ़)