Loading ...
बिलासपुर

•राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के 15 से 20 सीटो पर लड़ेगी चुनाव •महाराष्ट्र में पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे आज अंगूर की खेती कर खुशहाल जीवन जी रहे है : निलेश विश्वास

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में राष्टवादी कांग्रेस पार्टी 15 से 20 सीटो में चुनाव लड सकती है। पार्टी कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत गरीबों ,किसानों के हितों की बात करने वाली अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।

पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम्स के तहत जिसके साथ हमारी विचारधारा मिलेगी हम उनके साथ गठबंधन कर चुनाव लडेंगे।

छत्तीसगढ़ में हम कम सीटो से शुरुआत कर रहे है। जो पार्टी गरीबों,किसानो के हितों की बात करेगी हमारी पार्टी उनके साथ गठबंधन कर साथ में चुनाव लड़ सहती है।

प्रदेश प्रवक्ता व कोषाध्यक्ष निलेश विश्वास ने कहा कि कांग्रेस भाजपा दोनो की हमने सरकार प्रदेश में देख ली है। 15 साल बीजेपी ने प्रदेश में राज किया । अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला नान घोटाला उनके कार्यकाल में ही हुआ। आज 4 साल की कांग्रेस सरकार भी घोटाले में लिप्त है। इसलिए राष्ट्र के लिए समर्पित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ही आज जनता के बेहतर विकल्प है।

श्री विश्वास ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे आज अंगूर की खेती कर खुशहाल जीवन जी रहे है। यह हमारी पार्टी की सरकार ने वहा के किसानो के लिए किया।